हिंदी

3 दिसंबर · अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस · International Day of Persons with Disabilities

दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क हड्डी जाँच शिविर — इंदौर

बच्चे हों या बड़े — चलने-फिरने में दिक्कत वाले सभी के लिए · Free camp for persons with disabilities, all ages

  • 📅 गुरुवार, 3 दिसंबर
  • ⏰ सुबह 10 – दोपहर 2
  • 📍 370 गोयल नगर, इंदौर
  • 🆓 जाँच नि:शुल्क

✍️ यहाँ पंजीयन करें Register here

2 मरीज़ की उम्र Age
3 पुरुष या महिला? Male or female
7 क्या समस्या है? Problem — टैप करें

फ़ॉर्म भरने में दिक्कत? हमें बताइए — 📞 कॉल करें व्हाट्सऐप
3 दिसंबर दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क हड्डी जाँच शिविर का पोस्टर, GDP Care इंदौर

कब और कहाँ

  • गुरुवार, 3 दिसंबर 2026
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे
  • GDP Care, 370 गोयल नगर, एंजेल हॉस्पिटल के पास, इंदौर 452018
  • Google Maps पर रास्ता देखें

किनकी जाँच — बच्चे और बड़े

  • टेढ़े पैर (क्लबफ़ुट), हाथ-पैर का टेढ़ापन, टेढ़े घुटने
  • सेरेब्रल पाल्सी · पोलियो के बाद की कमज़ोरी
  • चलने में दिक्कत · जोड़ों की जकड़न · कूल्हे की समस्या (DDH)
  • कैलिपर, ब्रेस, फ़िज़ियोथेरेपी और ऑपरेशन पर सलाह

पंजीयन और क्या साथ लाएँ

  • पंजीयन (व्हाट्सऐप): 91114 64959 — मरीज़ का नाम, उम्र, शहर और समस्या भेजें, या ऊपर दिया ऑनलाइन फ़ॉर्म भरें।
  • पुरानी रिपोर्ट, एक्स-रे और पर्चे साथ लाएँ।
  • जाँच और सलाह नि:शुल्क है। एक्स-रे या अन्य जाँच की ज़रूरत हो तो उसका शुल्क अलग है।
  • शिविर सभी उम्र के दिव्यांगजनों के लिए है — बच्चे और बड़े दोनों।

जाँच कौन करेंगे

अस्थि रोग एवं बाल अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव जैन — एसोसिएट प्रोफ़ेसर, अस्थि रोग विभाग, एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज एवं सेवाकुंज हॉस्पिटल; डायरेक्टर, GDP Care। वाडिया हॉस्पिटल, मुंबई से बाल अस्थि रोग में फ़ेलोशिप।

समय पर जाँच क्यों ज़रूरी है

जन्मजात टेढ़ापन, सेरेब्रल पाल्सी, पोलियो या चोट के बाद की विकृति — किसी भी उम्र में सही ब्रेस या कैलिपर, नियमित फ़िज़ियोथेरेपी और ज़रूरत हो तो ऑपरेशन से चलना-फिरना और रोज़ के काम आसान हो सकते हैं। बच्चों में जितनी जल्दी इलाज शुरू हो, उतना अच्छा। बच्चों के प्लास्टर और ब्रेस की देखभाल के लिए हमारी मुफ़्त हिंदी गाइड देखें।

In English

To mark the International Day of Persons with Disabilities, GDP Care, 370 Goyal Nagar (near Angel Hospital), Indore, holds a free bone and mobility check-up camp for persons with disabilities – children and adults – on Thursday 3 December 2026, 10 am to 2 pm. People with clubfoot or limb deformity, cerebral palsy, after-effects of polio, stiff joints or difficulty walking will be examined by orthopaedic surgeon Dr Gaurav Jain, with advice on calipers, braces, physiotherapy and surgery. Registration on WhatsApp: +91 91114 64959. Please bring previous reports, X-rays and prescriptions. The examination and advice are free; any X-ray or test needed is charged separately.

पत्रकार, डॉक्टर और NGO के लिए / For journalists, doctors and NGOs: पोस्टर और पम्फलेट मुफ़्त डाउनलोड करें और साझा करें। Free to download and share.

पोस्टर / Poster (JPG) A5 पम्फलेट / Pamphlet (PDF)

Link: https://www.drgauravjain.com/free-camp-indore