हिंदी
DDH

डीडीएच (DDH) – बच्चे का हिप ठीक से विकसित नहीं

Developmental Dysplasia of the Hip (DDH) Treatment

शुरुआती पहचान, पाव्लिक हार्नेस, सर्जरी व लम्बे समय का फॉलो-अप – इंदौर में विशेष उपचार

Early diagnosis, Pavlik harness, hip reduction surgery and long-term follow-up in Indore

Language / भाषा
हिंदी English
हिंदी
1-2% नवजातों में हिप अस्थिरता Newborn hip instability
Girls लड़कियों में अधिक कॉमन More common in girls
Early शुरुआती इलाज से सर्जरी कम Early care avoids major surgery
Hip बच्चों के हिप का विशेषज्ञ उपचार Specialist pediatric hip care

DDH क्या है? (Developmental Dysplasia of the Hip)

What is Developmental Dysplasia of the Hip (DDH)?

DDH में बच्चे का हिप जॉइंट ठीक से विकसित नहीं होता या ढीला/बाहर की तरफ होता है। जन्म से या जन्म के बाद शुरुआती महीनों में यह समस्या रह सकती है और समय पर इलाज न होने पर लंगड़ापन, दर्द और जल्दी घिसाव (early arthritis) हो सकता है।

महत्वपूर्ण बातें (Key Facts)

लड़कियों में लड़कों से ज़्यादा।
पहला बच्चा, ब्रीच प्रेज़ेंटेशन, परिवार में इतिहास – रिस्क ज़्यादा।
• अगर जल्दी पता चले – सिर्फ हार्नेस/ब्रेस से ठीक हो सकता है।
• देर से पता चलने पर सर्जरी की ज़रूरत पड़ सकती है।
• सही समय पर इलाज से बच्चा नॉर्मल चल सकता है।

क्यों होता है DDH?

• जन्म से पहले बच्चा पेट में तंग पोजीशन में रहना।
• ब्रीच पोजीशन (पैर नीचे, सिर ऊपर)।
• परिवार में पहले से किसी को DDH होना।
• लड़की होना, पहला बच्चा होना।
• कुछ हार्मोनल और टाइट स्वाडलिंग (टांगे सीधी बांधना) से भी जोखिम बढ़ता है।

स्टैट्स (संक्षिप्त)

1-2% नवजातों में हिप अस्थिरता
4x लड़कियों में ज़्यादा
<6m उम्र में ब्रेस सबसे असरदार
>90% जल्दी इलाज से अच्छा रिज़ल्ट

DDH means the baby’s hip joint is not properly formed or is loose / dislocated from the socket. If not treated in time, it can lead to limping, pain and early arthritis in adult life.

Key Facts

• More common in girls than boys.
• Risk is higher in first-born babies, breech position, positive family history.
• When detected early, simple harness/brace can correct the hip.
• Late diagnosis often needs surgery.
• With timely treatment, most children walk normally.

Why does DDH occur?

• Tight space in mother’s womb, especially in late pregnancy.
• Breech presentation (feet down, head up).
• Positive family history of DDH.
• Female baby, first-born child.
• Tight swaddling with legs straight may increase risk.

Quick Stats

1-2% Newborn hip instability
4x More common in girls
<6m Best age for bracing
>90% Good outcome with early care

DDH के लक्षण और जांच

Signs and Diagnosis of DDH

DDH Symptoms
DDH Symptoms

DDH में शुरुआत में बच्चा दर्द नहीं बताता, इसलिए नवजात और शिशु की नियमित जांच बहुत ज़रूरी है। कुछ संकेत जन्म के समय, कुछ बाद में दिखते हैं।

शुरुआती संकेत (Early Signs)

जांघ की त्वचा की सिलवटों में अंतर

दोनों जांघों पर skin folds बराबर न हों, एक तरफ ज़्यादा/ऊपर हों – हिप की समस्या का संकेत हो सकता है।

पैर कम फैल पाना

डायपर बदलते समय पैर उतना नहीं खुलता, एक तरफ tight लगता है – खासकर जब दोनों पैरों की तुलना करें।

देर से चलना / लंगड़ाना

बड़ा होने पर बच्चा लंगड़ाकर चलना शुरू करता है या एक पैर छोटा दिखता है।

एक पैर छोटा दिखना

दोनों पैरों की लंबाई में फर्क दिखे तो DDH सहित कई कारण हो सकते हैं – जांच ज़रूरी।

जांच कैसे होती है?

• नवजात में ऑर्थो या पीड्स डॉक्टर विशेष परीक्षण (Ortolani, Barlow test) करते हैं।
अल्ट्रासाउंड – 6 महीने से पहले हिप देखने का सबसे अच्छा तरीका।
• बाद में एक्स-रे से हिप की पोजीशन, सॉकेट का आकार देखा जाता है।
• नियमित फॉलो-अप से हिप के विकास की निगरानी की जाती है।

In DDH, babies usually do not complain of pain, so routine hip screening in newborns and infants is very important. Some signs appear at birth, others later when the child starts standing or walking.

Early Signs

Asymmetrical thigh folds

Skin folds on thighs are not equal on both sides; one side seems deeper/higher – may suggest hip problem.

Limited hip abduction

While changing diaper, one leg does not open as much compared to the other – feels tight.

Delayed walking / limping

When older, child may limp or walk with a waddle, especially in bilateral DDH.

Apparent short leg

One leg looks shorter than the other – DDH is one of the important causes.

How is DDH diagnosed?

• Special clinical tests (Ortolani, Barlow) by pediatric orthopedic / pediatrician.
Ultrasound – best modality before 6 months of age.
• After 6 months, X-ray shows hip position and socket development.
• Regular follow-up to monitor hip growth and stability.

DDH का इलाज – उम्र के अनुसार

DDH Treatment – Age-wise Approach

जितनी जल्दी पहचान – उतना आसान इलाज!

जन्म से 6 महीने के अंदर पकड़ा गया DDH अक्सर सिर्फ पाव्लिक हार्नेस या अन्य ब्रेस से ठीक हो सकता है। देरी होने पर बंद (closed) या खुली (open) सर्जरी करनी पड़ सकती है।

Management of DDH
Management of DDH

DDH का इलाज हमेशा उम्र, हिप की स्थिति और सॉकेट के विकास के अनुसार तय होता है।

मुख्य उपचार (Main Treatments)

1. पाव्लिक हार्नेस / ब्रेस (0-6 माह)

• बच्चे के पैर को मेंढक जैसी पोज़िशन में रखता है।
• आमतौर पर 6-12 सप्ताह तक लगाया जाता है।
• सही पोज़िशन और नियमित फॉलो-अप बहुत ज़रूरी – खुद से ढीला/टाइट न करें।

2. क्लोज्ड रिडक्शन + स्पाइका (6-18 माह)

• एनेस्थीसिया में हिप को वापस सॉकेट में बैठाया जाता है।
• फिर hip spica cast लगाया जाता है 3–4 महीने तक।
• साथ में अक्सर आर्थ्रोग्राम (डाई स्टडी) किया जाता है।

3. ओपन रिडक्शन / हड्डी की कटिंग (Older child)

• जब हिप आसानी से अंदर नहीं बैठता।
ओपन सर्जरी से अंदर सफाई, सॉफ्ट टिश्यू रिलीज़।
• साथ में फीमर / पेल्विस की osteotomy की जा सकती है।

4. फिजियोथेरेपी और लंबी निगरानी

• कास्ट/हार्नेस हटने के बाद मसल स्ट्रेंथ और चाल के लिए फिजियो।
• बचपन से किशोरावस्था तक एक्स-रे से हिप की ग्रोथ देखते रहना ज़रूरी।

डॉ. गौरव जैन की भूमिका

  • नवजात व शिशुओं में DDH की स्क्रीनिंग और पुष्टि
  • पाव्लिक हार्नेस/ब्रेस की सही फिटिंग और फॉलो-अप
  • क्लोज्ड/ओपन रिडक्शन, स्पाइका कास्टिंग, osteotomy सर्जरी
  • लंबी अवधि तक हिप विकास की निगरानी और मार्गदर्शन

Earlier the diagnosis – simpler the treatment!

If DDH is detected within first 6 months, many cases can be treated with Pavlik harness / brace. Delayed cases often need closed or open surgery with hip spica.

DDH treatment is always age-dependent and based on hip stability and socket development.

Main Treatment Options

1. Pavlik Harness / Brace (0–6 months)

• Keeps hips in a flexed, abducted “frog-leg” position.
• Worn for about 6–12 weeks as advised.
• Must be adjusted only by trained staff; do not modify at home.

2. Closed Reduction + Hip Spica (6–18 months)

• Under anesthesia, hip is gently reduced into socket.
• Applied hip spica cast for 3–4 months.
• Often combined with arthrogram (dye study).

3. Open Reduction / Osteotomy (Older child)

• When hip cannot be reduced closed.
Open surgery to clear obstacles and stabilize hip.
• May need femoral / pelvic osteotomy to improve coverage.

4. Physiotherapy & Long-term Follow-up

• After cast/brace removal, physiotherapy for strength and gait training.
• Long-term X-ray monitoring till skeletal maturity to ensure healthy hip.

Role of Dr. Gaurav Jain

  • Screening and confirmation of DDH in newborns and infants
  • Proper harness/brace fitting and follow-up
  • Closed/open reduction, hip spica, and osteotomy surgeries
  • Long-term hip development monitoring and guidance for parents

रोकथाम, देखभाल और माता-पिता के लिए सुझाव

Prevention, Care and Parent Tips

क्या DDH रोका जा सकता है?

• हर केस को पूरी तरह रोकना संभव नहीं, पर जोखिम कम किया जा सकता है।
• जन्म के बाद टाइट स्वाडलिंग से बचें – टांगों को सीधा कसकर न बांधें।
• बच्चे को गोद में या कपड़े से बांधते समय हिप को मोड़कर और खोलकर (spread) रखना बेहतर है।
• जॉइंट ढीला लगे, पैर कम खुले – तुरंत विशेषज्ञ को दिखाएँ।

घर पर देखभाल (After Diagnosis/Treatment)

हार्नेस/कास्ट की देखभाल

• हार्नेस या कास्ट को खुद न काटें, न ढीला करें
• डायपर बदलते समय ऊपर से ही बदलें, पैर ज़ोर से न खींचें।
• किसी भी रैश या सूजन पर तुरंत डॉक्टर को बताएं।

पोषण और एक्टिविटी

• उम्र के अनुसार अच्छा पोषण – हड्डियों के लिए कैल्शियम, विटामिन D।
• कास्ट/हार्नेस हटने के बाद हल्के व्यायाम और खेल धीरे-धीरे शुरू करें।

फॉलो-अप की अहमियत

• X-ray/USG समय पर करवाएं – फॉलो-अप मिस न करें
• किसी भी लंगड़ाहट, दर्द या चलने के तरीके में बदलाव को हल्के में न लें।

अगर इलाज न हो या देर हो जाए तो?

• बच्चा हमेशा लंगड़ाकर चल सकता है।
• किशोर/युवा उम्र में ही हिप दर्द और आर्थराइटिस शुरू हो सकता है।
• बाद में जटिल सर्जरी या हिप रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ सकती है।
इसलिए – DDH को “इग्नोर” न करें, समय पर इलाज लें।

Can DDH be prevented?

• Not all cases can be prevented, but risk can be reduced.
• Avoid tight swaddling with legs forced straight together.
• Use hip-healthy methods – keep hips flexed and abducted when carrying baby.
• If any doubt about hip movement, consult early.

Home Care after Treatment

Harness/Cast Care

• Do not remove, cut or adjust harness/cast yourself.
• Change diapers carefully without forcing legs.
• Watch for redness, rash or swelling and inform doctor.

Nutrition & Activity

• Age-appropriate balanced diet with calcium & vitamin D.
• After cast removal, gradually start physio and play as advised.

Importance of Follow-up

• Do not miss scheduled USG/X-ray appointments.
• Watch for limping, pain or change in gait and report early.

If DDH is untreated or treated late

• Child may continue to limp or have gait abnormality.
• Early onset hip pain and arthritis in teens/young adults.
• May require complex surgery or even hip replacement in future.
So, do not ignore DDH – timely treatment is essential.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Frequently Asked Questions (FAQ)

All
Basics
Treatment
Prognosis
Care

DDH के मुख्य कारण क्या हैं? / What are the main causes?

कई मामलों में एक ही कारण नहीं मिलता, पर जोखिम बढ़ाने वाले कारण हैं – ब्रीच पोज़िशन, पहला बच्चा, लड़की, परिवार में इसी तरह की समस्या, गर्भ में बच्चे की तंग पोज़िशन और टाइट स्वाडलिंग।

क्या DDH से बच्चा दर्द महसूस करता है? / Is DDH painful for babies?

शुरुआती शिशु अवस्था में आमतौर पर दर्द नहीं होता, इसलिए माता-पिता को केवल लक्षणों और स्क्रिनिंग पर भरोसा करना होता है। दर्द अक्सर तब होता है जब बच्चा बड़ा हो जाता है और हिप पर भार पड़ता है।

Pavlik harness क्या होता है? / What is Pavlik harness?

Pavlik harness एक विशेष नरम बेल्ट/ब्रेस है जो बच्चे की टांगों को मोड़े और साइड में फैले हुए (flexion-abduction) पोज़िशन में रखता है, जिससे हिप का बॉल हिस्सा सॉकेट में बैठकर धीरे-धीरे स्थिर हो जाता है।

क्या हर DDH केस में सर्जरी ज़रूरी है? / Is surgery always needed?

नहीं। अगर DDH शुरुआती उम्र में पकड़ा जाए तो कई बच्चों में सिर्फ हार्नेस/ब्रेस से हिप सामान्य हो जाता है। सर्जरी आमतौर पर तब ज़रूरी होती है जब बच्चा बड़ा हो, हिप डिस्लोकेटेड हो या पहले वाले उपचार से सुधार न हो।

Closed reduction और hip spica क्या है? / What is closed reduction & hip spica?

एनेस्थीसिया में डॉक्टर धीरे-धीरे हिप के बॉल हिस्से को सॉकेट में वापस बैठाते हैं (closed reduction) और फिर बच्चे को hip spica cast में रखते हैं ताकि हिप उस पोज़िशन में अच्छी तरह स्थिर हो सके।

सर्जरी कितनी सुरक्षित है? / Is surgery safe?

DDH की सर्जरी विशेष प्रशिक्षित पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जन द्वारा की जाती है। हर सर्जरी की तरह जोखिम होते हैं, पर अनुभवी टीम, सही प्लानिंग और अच्छे अस्पताल से जटिलताएँ कम की जा सकती हैं।

DDH का इलाज कितने समय तक चलता है? / How long is the treatment?

हार्नेस या कास्ट का समय कुछ हफ्तों से महीनों तक होता है, लेकिन एक्स-रे/USG द्वारा लंबी अवधि तक फॉलो-अप ज़रूरी है – कई बार बचपन से किशोरावस्था तक, ताकि हिप पूरा और सही विकसित हो सके।

अगर DDH का इलाज न हो तो क्या होगा? / What if DDH is not treated?

बिना इलाज के बच्चा लंगड़ाकर चल सकता है, हिप जल्दी घिस सकता है और किशोर/युवा उम्र में ही गंभीर दर्द और आर्थराइटिस हो सकता है। बाद में जटिल सर्जरी या हिप रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ सकती है।

हार्नेस पहनते समय बच्चे को कैसे नहलाएँ/संभालें? / How to handle baby in harness?

डॉक्टर/फिजियो की सलाह के अनुसार ही नहलाने और कपड़े बदलने की तकनीक अपनाएँ। आमतौर पर सponge bath दिया जाता है, हार्नेस को हटाए बिना। पैर को नीचे की ओर सीधा करने से बचें और पोज़िशन को न बदलें।

क्या DDH में खास तरह से लपेटना (swaddling) चाहिए? / How should I swaddle my baby?

Hip-healthy swaddling में ऊपरी शरीर को हल्का कसकर लपेटा जा सकता है लेकिन टांगों को नीचे तक टाइट नहीं बांधना चाहिए। टांगों को थोड़ा मोड़कर और फैलने की जगह दें – इससे हिप विकास बेहतर रहता है।

क्या DDH के बाद बच्चा खेल-कूद कर सकता है? / Can child play sports later?

अगर हिप अच्छी तरह विकसित हो जाए और डॉक्टर एक्स-रे से संतुष्ट हों, तो अधिकांश बच्चे नॉर्मल एक्टिविटी और खेल कर सकते हैं। हाई-इम्पैक्ट स्पोर्ट्स के बारे में अपने सर्जन से व्यक्तिगत सलाह लें।

क्या DDH दोनों हिप में हो सकता है? / Can both hips be affected?

हाँ, DDH एक या दोनों हिप में हो सकता है। दोनों हिप में होने पर बच्चा अक्सर डक जैसा चाल (waddling gait) लेकर चलता है, इसलिए ठीक से जांच और एक्स-रे ज़रूरी है।

हमें DDH स्क्रीनिंग कब करानी चाहिए? / When to get DDH screening done?

अगर बच्चा ब्रीच था, परिवार में DDH का इतिहास है या डॉक्टर को जांच में संदेह हो, तो जन्म के बाद और 4–6 सप्ताह के बीच विशेष हिप जांच व अल्ट्रासाउंड करवाना बेहतर है।

कौन से डॉक्टर को दिखाएँ? / Which specialist should we consult?

DDH के लिए Pediatric Orthopedic Surgeon सबसे उपयुक्त विशेषज्ञ होते हैं। इंदौर में डॉ. गौरव जैन बच्चों के हिप रोगों, DDH और संबंधित सर्जरी के लिए समर्पित उपचार प्रदान करते हैं।

यह जानकारी केवल शिक्षा और जागरूकता के लिए है, इसे अपने बच्चे के लिए अंतिम मेडिकल सलाह न मानें। सही निदान और व्यक्तिगत उपचार योजना के लिए हमेशा अपने डॉक्टर/पेडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक सर्जन से सलाह लें।

DDH (हिप डिस्प्लेसिया) के लिए डॉ. गौरव जैन से परामर्श – इंदौर

Consult Dr. Gaurav Jain in Indore for DDH (Hip Dysplasia) Care

नवजात और बच्चों के हिप रोग, DDH, हार्नेस से लेकर उन्नत सर्जरी तक – समर्पित विशेषज्ञ उपचार। Comprehensive care for newborn and pediatric hip problems, DDH, harness treatment to advanced surgery.

कॉल करें Call Now